: मनावर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल निगम विभाग के द्वारा मांही परियोजना पर अवैध उत्खनन से खतरा पैदा हुआ प्रशासन के जवाबदारी मोन कभी भी गंभीर घटना हो सकती है
Rajendra Devray
/
Wed, Mar 5, 2025
/
Post views : 257
मनावर
मध्य प्रदेश में सरकार किसानों को लेकर करोड़ों रुपए नई-नई योजनाओं में खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जल निगम मिशन के अंतर्गत सालों पुराने मांन परियोजना के जीराबाद डैम पर निर्माण एजेंसियां सेंद लगाने को तैयार है नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के मांन परियोजना मुख्य बांध के पास में जल निगम विभाग ने डैम से मात्र 300 मीटर दूर उत्खनन धड़ल्ले से खनन कर रहा है जीराबाद डैम पर जहां पर वर्षों पहले सरकार ने 264 करोड रुपए की लागत से क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए जल व्यवस्था की थी जिसका सिंचित रब्बा 15000 हेक्टेयर है जिसमें लाभान्वित होने वाले गांव की संख्या सब से ज्यादा है इस डैम के निर्माण में प्रभावित होने वाले लगभग 18 गांव के लोगों को विस्थापित किया गया था जिसमें आज के समय में 10000 से ज्यादा परिवारों को इस परियोजना का लाभ मिल रहा है बांध की कुल लंबाई 644 मीटर है जो की 51 मीटर ऊंचा है जिराबाद डैम केवल किसानों के लिए ही नहीं परंतु जीराबाद डैम के निचले गांव अवल्दा , लुन्हेरा,टोकी,जैसे छोटे-छोटे गांव और मनावर तहसील की नगर पालिका के लिए पेयजल का एकमात्र स्त्रोत बना हुआ है जिसको प्रतिवर्ष ग्रीष्म ऋतु में 4 महीने के लिए पीने के पानी के लिए अति आवश्यक पेयजल एकत्रित करने हेतु उपयोग में लाया जाता है ऐसे क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले डैम को नई योजना के कारण पूर्व में आश्रित किसानों की।समस्या का कारण बन जायेगा डैम के पास खनन कार्य ओर ब्लास्टिंग करने से पूर्व में निर्मित डैम को हानि हो सकती हैं विभाग इसकी सुरक्षा को लेकर क्या कर रही है
विभाग के एस डी ओ आलोक चौबे ने बताया कि हमारे विभाग ने जो जगह जल निगम को देने के लिये चिन्हित जगह डैम से दूर मैने को कहा गया था पर जल निगम विभाग के अधिकारियों ने विभाग के बताई चिह्नित जगह पर निर्माण न कर अपने मन मर्जी से कार्य आरम्भ कर दिया इसका विरोध विभाग ने किया उसके बावजूद जल निगम कार्य कर रहा हैं