Rajendra Devray / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 219



पापमोचनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दस हजार से अधिक भक्तों ने किये दर्शन
नगर अंजड़ में खाटू श्याम नगर में स्थित खाटू श्याम मंदिर के अंदर आज पापमोचनी एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम भगवान का शानदार श्रृंगार किया गया सुबह पट खुलने से ही भक्तों का दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा पापमोचनी एकादशी के पावन पर्व पर आज भक्तों की विशेष भीड़ रही सुबह 6:00 बजे से ही दर्शनों की लाइन लगी रही जो पूरे दिन भक्तों की लंबी कतार लगी रही शयनआरती तक भक्त मंदिर में भगवान खाटू श्याम के दर्शन के लिए निरंतर आते रहे खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में रामायण मंडल धनोरा के द्वारा आज संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया
सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने रात्रि 11:00 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड का आनंद लिया साथही भगवान खाटू श्याम के भजनों का भी आनंद लिया इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर के सभी सेवा करने वाले भक्तों ने अपनी पूरी व्यवस्थाएं संभाली सुबह से ही सभी भक्तों को फरियाली मिचर की प्रसादी का वितरण किया गया जो रात्रि 11:00 बजे तक सभी भक्तों को बांटा गया
इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर समिति के सभी सेवादार और सदस्य उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन