Rajendra Devray / Thu, Apr 10, 2025 / Post views : 218
*थाना अनुसार विवरण इस प्रकार है:*
*थाना अंजड़: कुल 12 प्रकरण, जप्त शराब – 1281 लीटर*
*थाना ठीकरी: कुल 10 प्रकरण, जप्त शराब – 1550 लीटर*
*थाना पाटी: कुल 03 प्रकरण, जप्त शराब – 1045 लीटर*
*थाना सिलावद: कुल 03 प्रकरण, जप्त शराब – 368 लीटर*
*इस प्रकार कुल 04 थानों के 28 प्रकरणों में जप्त कुल 4244 लीटर शराब का नष्टीकरण किया गया।*
माननीय पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा थानों में जप्त अवैध शराब के विधिसम्मत निराकरण हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में, माननीय न्यायालय के निर्णयों के उपरांत आज दिनांक 09/04/2025 को कुल 28 प्रकरणों से संबंधित 4244 लीटर अवैध शराब का नष्टीकरण नगर परिषद ट्रेंचिंग ग्राउंड, अंजड़ में किया गया।
*यह कार्यवाही अपर कलेक्टर, जिला बड़वानी जिला आबकारी अधिकारी, बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बड़वानी श्री आर.एस. मंडलोई, सहायक आबकारी अधिकारी, बड़वानी निरीक्षक नारायण रावल, थाना प्रभारी, अंजड़ निरीक्षक ओमप्रकाश चौंगड़, थाना प्रभारी, ठीकरी उप निरीक्षक रोहित पाटीदार, थाना प्रभारी, पाटी उप निरीक्षक वीरबहादुर सिंह चौहान, थाना प्रभारी, सिलावद की उपस्थिति में संपन्न हुई*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन