नागलवाड़ी थाने ने नकबजनी के आरोपी को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर 70 हजार की राशि बरामद की
दिनांक 25.05.2025 को फरियादी सुभाष पिता रेमा निगवाले, उम्र 32 वर्ष, निवासी डिपो फलिया, झापड़ीपाड़ला ने थाना नागलवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.05.2025 की शाम लगभग 07:00 बजे उसके घर में रखे मक्का की बेची गई फसल के बैग से कुल ₹70,000 नकदी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।
रिपोर्ट के आधार पर थाना नागलवाड़ी में अपराध क्रमांक 146/2025 अंतर्गत धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपी की पतारसी व गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके का सूक्ष्म निरीक्षण कर संदेह के आधार पर आरोपी थावरसिंह पिता शंकर जमरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई संपूर्ण नकदी ₹70,000/- बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय राजपुर में पेश किया गया।
*इस सफल कार्यवाही निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर (थाना प्रभारी, नागलवाड़ी) सउनि अशोक यादव प्रआर.49 संदीप परमार आर.424 अरुण राठौड़ आर.164 संदीप पाटीदार आर.463 अशोक अवासे आर.404 सुनील मुजाल्दे की सराहनीय भूमिका रही।*