Rajendra Devray / Mon, May 12, 2025 / Post views : 223
कुल 14.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन तालाबों से ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ-साथ सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
ग्राम पंचायत भड़क्या नयापुरा में लगभग 9 करोड़ 25 लाख रुपये और ग्राम पंचायत आमखो में करीब 4 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य किया जाएगा। इन तालाबों के निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और कृषि कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे गांवों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
*मेरी प्राथमिकता हमेशा जनता की सेवा रही है।*
भूमि पूजन समारोह में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ठाकुर ने कहा, "मेरी प्राथमिकता हमेशा जनता की सेवा रही है। जहां भी समस्या होगी, उसका समाधान करना मेरा दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य हमेशा पिछड़े क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास रहा है।"
*इनकी रही उपस्थिती*
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अशोक जाट, मंडल अध्यक्ष बगड़ी लोकेंद्र चौधरी, नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सीताराम ठाकुर, डॉ. महेश यादव, आमखो सरपंच श्रीमती मुन्ना बाई, ग्राम पंचायत भड़किया सरपंच मुकेश गिरवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कामदार, दिलीप सिंह राजपूत, पप्पू कटारे, भोजपाल दरबार, महेश ओसारी, युवा मोर्चा के निखिल ग्वाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मगन मुवेल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की जानकारी विधायक प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी कान्तिलाल शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन