विधायक कालू सिंह ठाकुर ने भड़किया एवं लुनेरा में 1 करोड़ की लागत से बनने वाले दो निस्तार तालाबो का किया भूमि पूजन
तालाब बनने के बाद ग्रामीणों एवं किसानों को पीने के पानी के साथ सिंचाई की सुविधा मिलेगी
नालछा/नालछा विकासखंड के ग्राम पंचायत भड़किया एवं लुनेरा में 1 करोड़ की लागत से बनने वाले दो निस्तार तालाबो का भूमि पूजन धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। तालाब बनने के बाद दोनों ही गांव के ग्रामीणों एवं किसानों को पीने के पानी के साथ-साथ सिंचाई की सुविधा मिलने लगेगी। इस दौरान क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के संबंध में ग्रामीणों ने मांग पत्र सोप कर शीघ्र हल करने का आश्वासन विधायक श्री ठाकुर ने दिया।
विधायक श्री ठाकुर में भूमि पूजन करते हुए कहा कि बीते 5 वर्ष में धरमपुरी विधानसभा में विकास कार्य नहीं हो पाए थे। ग्रामीण मांगों के लिए इधर-उधर परेशान हो रहे थे अब एक बार फिर विधानसभा में मुझे कार्य करने का अवसर मिला है तो बीते 5 वर्ष से मांगा में 5 वर्ष मिलकर 10 वर्षों के कार्य इस बार पूरे कर दिए जाएंगे करोड़ों रुपए के कार्य विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सहमति के बाद स्वीकृत हुए हैं। ग्राम भड़किया एवं लुनेरा में लंबे समय से पालम निर्माण की मांग की जा रही थी दोनों ही तालाबों की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही अब कार्य शुरू हो जाएगा। अतिथियों का स्वागत भड़कीय सरपंच मुकेश गिरवाल एवं लुनेहरा सरपंच ममता सुरेश निनामा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अशोक जाट, मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, भाजपा जिला मंत्री पवन कुशवाह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, शिक्षा समिति विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर महेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कामदार,सरपंच संघ अध्यक्ष प्रेम डावर, सुरेश सुनानीया, मनोहर मंडलोई, दिलीप गिरवाल, पन्नाला सरपंच गोपाल आदि उपस्थित थे। यह जानकारी नालछा ब्लॉक मीडिया प्रभारी कांतिलाल शर्मा ने दी।