Rajendra Devray / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 242
4 मार्च 2025 को शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ.
आर.सी. पॉन्टेल के नेतृत्व में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा "राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर.सी. पॉन्टेल द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विविध विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आई. क्यू.ए.सी.अधिकारी डॉ. आई. एस. सस्तिया द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर महत्वपूर्ण उद्बोधन दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के प्रो.ओ.पी.मारू द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित पी.पी.टी. एवं वीडियो दिखाकर विद्यार्थियों को कंप्यूटर इंटरनेट या नेटवर्क के जरिए होने वाले साइबर अपराध जैसे हैकिंग, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, रेनसमवेयर हमले, फिशिंग आदि से बचने हेतु विद्यार्थियों को जागरुक एवं सचेत किया साथ ही पर्यावरण, सामाजिक और शासन की उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा परिचर्चा भी की गई।कार्यक्रम का संचालन व आभार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ ज्योति बर्फा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं प्राध्यापक डॉ.सेवंता मुवेल, डॉ नीरज चौहान,डॉ मोनिका डावर, डॉ. शंकरसिंह गोखले, डॉ प्रकाश गुजराती, प्रो. राजेंद्र बालेश्वर इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन