Rajendra Devray / Mon, Jun 16, 2025 / Post views : 221

नालछा :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 11वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश के सभी जिला,मंडल और शक्तिकेंद्र पर संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा हे इसी कड़ी में नालछा के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मंडल स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा आराध्य भारत माता,भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिविधान पूर्वक शुभारंभ किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनोद शर्मा,कार्यक्रम की विधानसभा प्रभारी सुनीता दूबे,क्षेत्र के कारसेवक सीताराम भाभर,जिला मंत्री पवन कुशवाह,नालछा जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर,नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी,और कार्यक्रम के मंडल प्रभारी संतोष राठौड़ सहित सभी मंचासिन अतिथियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया सर्वप्रथम संतोष राठौड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तत्पश्चात दिलीप डावर,पवन कुशवाह,रघु निनामा,सुनीता दुबे और फिर अंत में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनोद शर्मा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की विकसित भारत का अर्थ राम राज्य से है। वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे तब के भारत और आज 11 वर्षो के बाद के भारत में अतुलनीय बदलाव नजर आता हे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति बना हे वही जनकल्याण की बात करे तो 80 करोड़ नागरिकों को निःशुल्क राशन प्रतिमाह दिया जा रहा है,प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के सर पर पक्की छत का सपना साकार हुआ हे,आयुष्मान भारत योजना के अंर्तगत 5 लाख तक का निः शुल्क इलाज किया जा रहा है जिसमे लगभग 55 करोड़ नागरिक लाभांवित हो रहे हे,वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से देश के किसानों को सम्मान निधि दी जा रही हे, उज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है,जल जीवन मिशन के तहत घर घर जल पहुंचाया जा रहा है जिससे जनमानस के जीवन में सुधार हुआ है साथ ही उन्होंने कहा कि आज भारत की सैन्य शक्ति भी बहुत मजबूत हो गई हे जिसका उदाहरण हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा जिस सटीकता के साथ आतंकी अड्डों को नष्ट किया गया वह दुनिया के लिए उदाहरण बन गया है वही कार्यक्रम में विकसित भारत के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ संकल्प भी लिया साथ ही कार्यक्रम के अंत में गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में असमय कालकवालित दिवंगत मृत पुण्यात्माओं की शांति के निमित 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी निखिल ग्वाल ने किया व अंत में आभार भाजपा नालछा मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर ने माना इस दौरान वरिष्ठ अशोक मिरदवाल,अरविंद चौहान,रविंद्र परिहार,भोजपाल दरबार,डॉक्टर महेश यादव,कांतिलाल शर्मा,ओमप्रकाश कामदार,अशोक जाट,दिलीप राजपूत,प्रभु बारिया,किश्वर भाभर,मोहन डावर,सत्यनारायण सेन,सन्नी चौहान,धीरज मिरदवाल,सोनू यादव,अनसिंह मालीवाड़,राकेश कुशवाह,अमित राठौड़,सोनू मंडवाल,महेश जाट,हेमदास बैरागी,अशोक राठौड़,धर्मेंद्र पटेल,मेहताब कर्मा,सचिन दायमा,सीताराम ठाकुर,यश यादव,दिनेश राठोड़,राधेश्याम मलैया,महेश ओसारी,कैलाश मावी,कैलाश कटारे,राजेश बडुकिया,गोकुल गिरवाल,अनिल पटेल,भावसिंह मकवाना,आकाश कुशवाह,शुभम बडगुर्जर,मुनियाभाई,खड़गसिंह भाई,परसराम मालीवाड़,रवि प्रजापत,गोलू पटेल,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन