Rajendra Devray / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 242
। यह घटना उस समय हुई जब चार बच्चे नहाने के लिए नहर पर गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे, सिंघाना से आधा किलोमीटर दूर अजंदी रोड़ पर स्थित ओंकारेश्वर परियोजना की नहर में, चार बच्चे नहाने के लिए पहुंचे। बच्चों ने पहले नहर पुलिया की मुंडेर पर अपने कपड़े रखे और फिर दो बच्चों ने रस्सी पकड़कर नहर में कूदे जैसे ही दोनों बच्चों ने नहर में छलांग लगाई, वे डूबने लगे। इसके बाद, नहर के किनारे
खड़े दोनों बच्चे घबरा गए और दौड़ते हुए अपने घर गये । उन्होंने परिवारजनों को घटना की सूचना दी, जिससे यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने के बाद, सैकड़ों लोग नहर पर पहुंचे और बच्चों को खोजने का प्रयास करने लगे। 5:30 बजे के करीब, बच्चों को नहर से बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघाना लाया गया। लेकिन, जब डॉक्टर राठौर ने जांच की, तो उन्होंने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 15 वर्षीय आतिफ, पिता अमजद खान, और 12 वर्षीय मोहम्मद हनीफ, पिता इस्लामुद्दीन निवासी सिंधाना शामिल थे। घटना ने, परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।
एक और दिल दहला देने वाली घटना जब आतिफ की मौत की खबर जैसे ही पिता अमजद को मिली, वह भी गहरे सदमे में आकर हार्ट अटैक आ गया जिन्हें परिजनो ने उपचार कराया
पुलिस चौकी सिंघाना से
बड़वानी लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना। परिवार के लिए एक और बड़ा सदमा बन गई। घटना के बाद, मृतक के परिवार के लोग, पूरी तरह से टूट चुके थे। वे इतने गहरे
दुःख में थे कि, उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन