Rajendra Devray / Fri, Mar 21, 2025 / Post views : 246

एक दिन पूर्व संध्या समय से शीतला माता मंदिर में रात्रि जागरण कर राधा कृष्ण फाग मंडली द्वारा होली गीत एवं भजन का आयोजन किया गया भक्त मंडली द्वारा मंदिर को फूलों से सजाया गया जो आकर्षण केंद्र बना रहा शैली सप्तमी के अवसर पर प्रातः काल से ही अधिक संख्या में महिलाओं द्वारा शीतला माता मंदिर में जाकर पूजाअर्चना कर व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर घर परिवार के सदस्यों हेतु सुख शांति और समृद्धि हेतु माताजी से
आशीर्वाद प्राप्त किया एक दिन पूर्व संध्या को माता जी का प्रसाद हेतु ठंडा व्यंजन बनाकर भोग लगाया गया एवं सभी परिवार वाले एक दिन पूर्व बना हुआ भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं पूर्व से चली आई इस परंपरा को सभी वर्ग समाज पूरी आस्था से मानते हैं हर ग्राम में शीतला माता का पूजन किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन