Rajendra Devray / Sun, Jun 15, 2025 / Post views : 223
माननीय प्रधान एवम जिला न्यायाधीश एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन साहब तथा विशेष न्यायाधीश श्री रहीश खान साहब ,जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव श्री अमूल मंडलोई के सयुंक्त मार्गदर्शन में,अंजड़ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी और न्यायाधीश सुश्री रेणुका बारिया की उपस्तिथि में वृद्धजन सप्ताह के तहत न्यायालय परिसर अंजड़ में विधिक शिविर संपन्न हूवा ,न्यायालय परिसर में आयोजित विधिक शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी ने उपस्तिथ पक्षकारो को किस प्रकार से विधिक सहायता ली जा सकती है तथा वे अपने प्रकरण का मध्यस्थ के माध्यम से भी निराकरण करवा सकते है ,मध्यस्थता में आपके द्वारा जमा किया न्याय शुल्क भी वापस हो जाता है इस कारण आप लोग अधिक से अधिक मध्यस्थत का लाभ ले,विधिक शिविर मे अभिभाषक संघ अंजड़ के अध्यक्ष मानसिंह सोलंकी और सभी अधिवक्ता साथी और पक्षकार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन