Rajendra Devray / Tue, Apr 1, 2025 / Post views : 211

*राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक राष्ट्रीय मूल्यांकन में नालछा को 95.71प्रतिशत एवं बगड़ी को 92.59 प्रतिशत अंक मिले।*
नालछा/जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नालछा एवं बगड़ी में गत दिनों एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड) की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसका परिणाम यह रहा कि नालछा स्वास्थ्य केंद्र को 95.71 प्रतिशत एवं बगड़ी को 92.59 प्रतिशत अंक मिले। जो की सर्टिफाइड यानी निरीक्षण की कसौटी पर दोनों ही स्वास्थ्य केंद्र उतरे हैं। इसके अलावा विकासखंड की तीन उप स्वास्थ्य केंद्र भी चयनित हुए हैं। परिणाम आने के बाद सभी स्वास्थ्य केदो पर खुशियां मनाई गई।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जोगिंदर डावर ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड द्वारा नालछा एवं बगड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विकासखंड के पांच उप स्वास्थ्य केदो का निरीक्षण किया गया था। जिसमें हमारे सभी कर्मचारियों ने पूरी मेहनत के साथ तैयारी की थी। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। जिले में एकमात्र नालछा ब्लॉक ही ऐसा रहा जिसमें दो प्राथमिक एवं तीन उप स्वास्थ्य केदो का चयन हुआ यह गौरव की बात है।
*नालछा का प्रदर्शन बेहतर रहा*
डॉ ठाकुर ने बताया कि सर्वे के दौरान चिकित्सक एवं सभी कर्मचारियों के मन में बड़ा डर बना हुआ था कि क्या स्थिति बनेगी लेकिन सभी की मिली जुली मेहनत के बाद 95.71 प्रतिशत मानक अंक के साथ राष्ट्रीय क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।अब नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर स्वास्थ्य सुविधाओं में और भी बेहतर व्यवस्थाएं मरीजों को मिलने लगेगी
*बगड़ी में प्रसूति के लिए मिला*
स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी में गर्भवती की नार्मल प्रसूति के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है यहां की महिला कर्मचारियों द्वारा बड़े ही अच्छे तरीके से महिलाओं की नार्मल प्रसूति कराई जाती है। यही वजह है कि दूर-दूर से यहां गर्भवती महिलाएं प्रसूति के लिए पहुंचती है। पूर्व में भी नॉर्मल प्रसूति के लिए अवार्ड मिल चुका है। और यही वजह रहे की दो दिन तक टीम के सदस्य यहां रुक कर एक-एक पहलू को उन्होंने देखा उसके बाद बगड़ी को 92.59 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
*तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ चयन*
बीएमओ डॉक्टर डाबर ने बताया कि टीम के लोगों ने पांच उप स्वास्थ्य केंद्र का चयन किया था। जिसमें से बाछनपुर को95.43 प्रतिशत मोगराबाव को 87.2प्रतिशत,सुलीबयडी को 79.35 प्रतिशत,अंक प्राप्त हुए।
*स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बनाया जाएगा*
डॉक्टर डावर ने बताया कि दो प्राथमिक एवं तीन उप स्वास्थ्य केदो के चयन होने के बाद पांचो स्वास्थ्य केदो पर अब बेहतर संसाधन व सुविधा मिलेगी साथ ही इसका मरीजों को भी लाभ मिलेगा समय-समय पर टीम के लोग आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था को भी देखेंगे।
*अलग-अलग पहलुओं को देखा गया*
टीम के सदस्यों के द्वारा देखा गया कि स्वास्थ्य केंद्र के अनिवार्य सेवाओं की उपलब्धता उपचार व्यवस्था निवारक और सुरक्षा एक उपाय कार्य सफाई स्वच्छता मातृत्व देखभाल और तीन के सदस्य ने सभी वार्ड अस्पताल परिसर के चारों तरफ घूम कर व्यवस्था को देखा साथ ही स्टाफ के सदस्यों से अलग-अलग चर्चा कर जानकारी ली।
*पहली बार हुआ था इस तरीके का सर्वे*
देखा जाए तो ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार व्यवस्थाओं की शिकायत आती है। लेकिन पहली बार इस तरीके के सर्वे में दोनों ही स्वास्थ्य केंद्र से सकारात्मक परिणाम आने से मरीजो को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन