: नालछा बगड़ी पटेलिया आदिवासी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के पी एल 2.0, कागदीपुरा प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम कागदीपुरा मे हुआजिसमें ब्लैक टाइगर कागदीपुरा विजेता रही प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए मोहन पटेल द्वारा दिया गया
*ब्लैक टाइगर कागदीपुरा ने के पी एल 2.0 कागदीपुरा का खिताब जीता*
*पटेलिया आदिवासी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के पी एल 2.0, कागदीपुरा प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम कागदीपुरा मे हुआ*
बगड़ी/पटेलिया आदिवासी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के पी एल 2.0, कागदीपुरा प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम कागदीपुरा के तत्वाधान में माँ 64 योगिनी 52 भैरू मंदिर प्रांगण जीरापुरा में आयोजित किया गया।जिसका फाइनल मुकाबला ब्लैक टाइगर कागदीपुरा और ज्योति क्रिकेट क्लब पटेलियापुरा के मध्य खेला गया। जिसमें ब्लैक टाइगर कागदीपुरा विजेता रही।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध धार, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मियापुरा अशोक राठौर, विधायक प्रतिनिधि अनिल पटेल ज्ञानपुरा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंपालाल पटेल कागदीपुरा,लक्ष्मण पटेल (पार्षद ) धार, कीर्तिमान पटेल, देव पटेल हरिओम पटेल, प्रकाश पटेल की उपस्थिति में पटेलिया आदिवासी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
*ब्लैक टाइगर कागदीपुरा विजेता रहा*
जिसका फाइनल मुकाबला ब्लैक टाइगर कागदीपुरा और ज्योति क्रिकेट क्लब पटेलियापुरा के मध्य खेला गया। ज्योति क्रिकेट क्लब पटेलियापुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट गवाकर 58 रन बनाए रन का पीछा करने उतरी ब्लैक टाइगर कागदीपुरा ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 59 रन बनाकर जीत दर्ज की मेन ऑफ द मैच श्याम नलवाया, मेन ऑफ द सीरीज बलराम परमार विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 21000/रूपये मोहन पटेल की ओर से ओर ट्रॉफी अनील पटेल की ओर से दी गई।
द्वितीय पुरस्कार 11000 /रूपये अशोक राठौर की ओर से उपविजेता टीम को दिए।