Rajendra Devray / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 215
दिनांक 03.03.2025 को पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण जोन, इंदौर द्वारा ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के तारतम्य में, आज दिनांक 05.03.2025 को पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री जगदीश डावर द्वारा आगामी भगोरिया मेले को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी एसडीओपी, डीएसपी, थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारियों की गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली गई।
*पुलिस कप्तान बड़वानी द्वारा बैठक में आगामी भगोरिया मेले एवं रमज़ान माह को दृष्टिगत रखते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए-*
*रात्रि गश्त एवं प्रातः गश्त प्रभावी तरीके से करने,*
*सभी धार्मिक स्थलों की चेकिंग सुनिश्चित करने,*
*सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखने एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने,*
*भगोरिया मेले में अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब, सट्टा, जुआ, चकरी, तितली, भवरा आदि के संचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।*
जिले के सभी एसडीओपी, डीएसपी एवं थाना प्रभारी कों, जहां-जहां भी भगोरिया मेला लगता है, वहां मेले से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्थल का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। भगोरिया मेले में आग बुझाने हेतु फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। थाना क्षेत्र के ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों को सक्रिय कर भगोरिया मेला ड्यूटी में शामिल किया जाएगा और उनका सहयोग लिया जाएगा। एवं माइक्रोबीट लागू कर उसके तहत कार्यवाही संपादित करने व पुस्तिका बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत अपराधों पर अंकुश एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु, भगोरिया मेले व थाना कस्बा और शहर में अधिकतम सीसीटीवी कैमरे लगाने व ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर पालिका को उनके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने हेतु निर्देश दिए गए।
साथ ही भगोरिया मेले में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता हेतु पोस्टर-बैनर लगवाए जाएंगे। लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर आमजन को जागरूक किया जाएगा।
*गूगल मीट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया, डीएसपी अजाक श्री जितेन्द्रसिंह भास्कर, शिकायत शाखा प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश प्रसाद तिवारी, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री रितेश खत्री, रीडर शाखा प्रभारी श्री सुरेश राठौड़, जिला अपराध शाखा प्रभारी श्री असद खान सहित जिले के समस्त एसडीओपी,थाना प्रभारी,एवं चौकी प्रभारी रहें उपस्थित।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन