Rajendra Devray / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 238


700 ग्राम अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना निवाली पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। सक्रिय मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई के चलते एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 700 ग्राम अवैध गांजा जिसकी बाजार कीमत लगभग 10,500/- है, बरामद किया गया।
उक्त अनुक्रम में ज़िला बड़वानी में पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। , जिसके तहत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कुख्यात अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 22 जून 2025 को थाना निवाली पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि गुमडिया रोड, सातमात्रा पुलिया के पास एक व्यक्ति गांजे की पुड़िया बनाकर अवैध बिक्री हेतु घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर* के निर्देशन व मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से राजाराम पिता रतन बर्डे उम्र 53 वर्ष, निवासी सातमात्रा फल्या, थाना निवाली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 164/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत विवेचना प्रारंभ की गई है।
*इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी सहित पुलिस टीम सउनि ब्रजेश मिश्रा, सउनि कमलेश कुशवाह, सउनि लक्ष्मीकांत मीणा, प्रआर. 314 कमल डावर, प्रआर. 58 सुनिल महाजन, आर. 616 सुमेरसिंह जामोद, आर. 269 रवि जाधव, आर. 587 मुकेश डुडवे एवं आर. 283 राजेश मण्डलोई की साहसिक एवं सराहनीय भूमिका रही।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन