Rajendra Devray / Thu, May 29, 2025 / Post views : 234


प्रतापगढ़ जिले के बरडिया राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वाधान मै आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ नालंदा एकेदमी गांव थड़ा में किया गया। ग्रीष्म कालीन अभिरुचि शिविर 17 में से 25 जून तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नालंदा एकेदमी के डायरेक्टर राकेश पाटीदार एवं अध्यक्षता शिविर संचालक अजीत सिंह चुंडावत ने की इस शिविर के अंतर्गत कौशल विकासन की शिक्षा दी जा रही है जिसमें मेहंदी ब्यूटीशियन कंप्यूटर इंग्लिश स्पोकन पर्सनालिटी डेवलपमेंट संगीत खेल योग पेंटिंग आदि कौशलों का विधिवत रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण दल में पंकेश कुमावत भेरूलाल गायरी अधीराज सिंह देवल वीरेंद्र सिंह चुंडावत जगदीश चंद्र टेलर मनीष पाटीदार पंकज टेलर देवेंद्र सिंह चुंडावत दिलीप कुमार टेलर बादल बारोलिया प्रकाश टेलर पवन कुमार पाटीदार और प्रभु लाल मीणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन