Rajendra Devray / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 246

ओ
प्रतापगढ़ / जल संरक्षण हेतु प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भाग लेने प्रतापगढ़ पहुंचे प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों द्वारा मिनी सचिवालय के बाहर स्वागत कर अगवानी की ।
भाजपा जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई ने बताया कि प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के प्रतापगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर सिंह कृष्णावत के नेतृत्व में पार्टी का ऊपरना ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया ।
स्वागत अभिनंदन अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया सुहागपुरा मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा छोटी सादड़ी पश्चिम मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश गोपावत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वर लाल कुमावत ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवलाल साहू अशरफ खान सरपंच रामलाल मीणा वर्दीचंद धाकड़ किशन लाल कुमावत किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रभुलाल गुर्जर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया पीआर टीम संयोजक कुणाल दासलानिया पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मीणा शेखर कजानी प्रमोद चनाल जितेंद्र सांखला केशुराम मीणा नागुलाल सेन हीरालाल रैदास दिनेश बाहेती सुहागपुरा मंडल महामंत्री श्यामलाल मीणा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम लाल मीणा ग्रामीण मंडल के परमेश्वर गायरी सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन