Rajendra Devray / Mon, Mar 31, 2025 / Post views : 214
960 रूपये की धोखाधडी करने के मामले में वांछित अभियुक्त राहुल गमेती कौशल प्रजापत और कमलेश घाटिया को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण: प्रार्थीया ने एक रिपोर्ट साईबर पुलिस थाना पर पेश की जिसमें बताया की अज्ञात मुल्जिमान द्वारा Whatsapp no. +62857-1046-1626 नम्बर से मैसेज कर प्रार्थिया से सम्पर्क कर Part time/Full Time नौकरी के बारे में बता कर एक Task देना शुरू किया। जिसमे कुछ SITE VISIT कर हॉटल व रिसॉर्ट को Rating देने को कहा। उन्होंने मुझे वही google पर Rating वाला Task देना शुरू किया। फिर कुछ Merchant Task के तहत उन्होंने मुझे 1000 रु जमा कराने को कहा व कुछ Tracing जैसी SITE पर ID- A&Falgun 8677 के साथ बात करने को कहा और 1000 जमा करवाने पर उन्होंने 1300 मुझे ट्रांसफर किये। फिर वही रेटिंग वाला Task किया और फिर 5000 जमा करवाये। Merchant Task के तहत 7800 रिर्टन खाते में आये। फिर उन्होंने 7000 जमा करवाये और उनका Misguidance शुरू हो गया और मैरे द्वारा लालच में आकर अलग अलग करके कुल 1407960 रूपये खाते में डलवाकर प्रार्थिया के साथ साईबर धोखाधडी की। वगैरा रिपोर्ट पर साईबर पुलिस थाना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः- साईबर सैल द्वारा तुंरत कार्यवाही करते हुए पीडिता के खाते से ट्रांसफर की गई राशि की साईबर पुलिस पोर्टल (1930) पर शिकायत दर्ज करवाई जाकर खाते फ्रीज करवाये एवं ठगी की हुई राशि 1407960 रूपये में से 949889 रूपये पीड़िता को रिफण्ड करवाये गये एवं प्रकरण में वांछित अभियुक्तों के बारे में थानाधिकारी साईबर थाना प्रतापगढ द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा धोखाधडी करने में प्रयुक्त खातों के बैंक स्टेटमेंट व तकनीकी साक्ष्यों के आधार अनुसंधान किया एवं दिनांक 30.03.2025 को घटना में संलिप्त आरोपी कौशल कुमार प्रजापत कमलेश घाटिया एंव राहुल गमेती जिला डुंगरपुर को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में वांछित अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन