ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
अवैध खनन के मामले में एक ट्रैक्टर ट्रोली को किया डिटेन
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नानालाल सालवी वृताधिकारी वृत धरियावद के मार्गदर्शन में रमेशचन्द्र उनि थानाधिकारी पुलिस थाना केसरियावाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध खनन के मामले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को डिटेन किया गया।घटना का विवरणः- दिनांक 03.04.2025 को थानाधिकारी थाना केसरियावाद को सुचना मिली की एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बंजरी भर कर मानागांव पावर हॉउस के सामने से आ रहा है। जिसके बारे में थानाधिकारी थाना केसरियावाद द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार टीम का गठन किया जाकर नाकाबन्दी पावर हाउस के सामने शुरू की। दौराने नाकाबन्दी धरियावद की तरफ से एक मेसी ट्रैक्टर बंजरी से भरा हुआ आता हुआ नजर आया। ट्रैक्टर चालक पुलिस जाप्ता पुलिस को देख दुर से ट्रैक्टर को भगाता हो खेतों की तरफ ले गया। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को बंजरी से भरा हुआ मौके पर ही छोड कर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को डिटेन किया जाकर थाना केसरियावाद पर प्रकरण संख्या 28/2025 धारा 303 (2) बी.एन.एस व धारा 4/21 खान एवं खनिज एक्ट 1957 तथा धारा 54/60 राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।