ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
गुमशुदा नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी के संबंध में विशेष अभियान खुशी-9 की कार्ययोजना के संबंध में बैठक का किया आयोजन
प्रतापगढ़ अति. महानिदेशक पुलिस (सिविल राईट्स एंव एएचटी) राज. जयपुर द्वारा दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक गुमशुदा नाबालिग बच्चों की अधिक से अधिक दस्तयाबी हेतु दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक विशेष अभियान खुशी-9 चलाये जाने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुये, जिसकी पालना में आज दिनांक 29.03.2025 को जिला कलक्टर सभागार में विशेष अभियान खुशी-9 को सफल बनाये जाने हेतु कार्ययोजना के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिकारी एवं गैर सरकारी संगठन के प्रभारी सम्मिलित हुये, जिनको विशेष अभियान के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक siucaw द्वारा निर्देशित किया गया ।