ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
07 ग्राम अवैध एमडी के साथ दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल को किया जब्त
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एंव गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में दीपक कुमार उ.नि थानाधिकारी पुलिस थाना रंठाजना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ 07 ग्राम अवैध एमडी के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।घटना का विवरणः- दिनांक 08.04.2025 को थानाधिकारी दीपक कुमार उ.नि थाना स्ठांजना मय जाप्ता द्वारा गादोला से वरमण्डल जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबन्दी कर वाहनो की चैकिंग की जा रही थी दौराने नाकाबंदी एक पल्सर मोटर साईकिल नम्बर एमपी 14 एमआर 9484 पर दो व्यक्ति आये जिनको रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 07 ग्राम अवैध एमडी मिलने पर थानाधिकारी थाना रठांजना द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध एमडी की नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही की जाकर अभियुक्त फिरोज पिता जरदाद खान पठान उम्र 30 साल निवासी साकरीया पुलिस थाना रंठाजना जिला प्रतापगढ व हमीद पिता इब्राहिम खान पठान उम्र 46 साल निवासी साकरीया खेडी पुलिस थाना स्ठांजना जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। थाना रठांजना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।