ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
प्रतापगढ़। केन्द्र सरकार ने बजट 2025-26 में आयुष्मान भारत प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना का लाभ गिग श्रमिकों को देने की घोषणा की है। इसके बाद जिले में आज से 17 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान राज्य सरकार के निर्देश पर कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ की ओर से किया जा रहा है। इस अभियान में प्लेटफॉर्म आधारित (गिक वर्कर्स) जैसे कि अमेजन फ्लिपकार्ट स्वीगी जोमेटो ई-कोन मीशी एक्सप्रेस वे सहित अन्य असंगठित अनिकों सम्बन्धित प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले निक वर्कर्स की जोडा जायेगा। इनको कार्यस्थलों पर ही कैंप लगाकर ई-श्रम कार्ड बनाये जायेंगे। सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे से साय 05 बजे तक अपना पंजीयन करवा सकते है। इसके लिये आधार कार्ड बैंक आते से लिक होना जरूरी है। यह योजना सरकार की ओर से चयनित्त अन्य योजनाओं का लाभदेने के लिये है। इसमें किसी भी अन्य लाभ में कटौति नहीं की जायेगी श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया कि 09 अप्रैल को ई कोम एक्सप्रेस आर०वी० फर्नीचर के पीछे नीमच रोड 10 अप्रैल को हाउसिंग बोर्ड कोलोनी नैवेद्य होटल के पास धरियावद रोड 11 अप्रेल राजकीय पी०जी० महाविद्यालय के पास 12 अप्रेल को सदर बाजार भैरू जी के प्याउ धानमण्डी के पास 13 अप्रैल को टोयोटा शोरूम बगवास 14 अप्रैल को रामपुरिया बस स्टेण्डू, 15 अप्रैल को नगर पालिका धरिवावद, 16 अप्रैल को नगर पालिका छोटी सादडी, 17 अप्रैल को पंचायत समिति अरनोद में कैंप लगाये जायेंगे। सभी कैप सुबह 10 बजे से सांय 05 बजे तक चलेंगे। गिग वर्कर्स से अपील की गई है कि में समय पर पंजीयन करायें तथा इस हेतु अपना आधार कार्ड, बैंक डायरी और आधार कार्ड से लिक मोबाईल साथ लाये।