बालीपुर धाम में 105 वे जन्मोत्सव की वृहद स्तर पर हो रही तैयारी
मनावर।। फाल्गुन शुक्ल सप्तमी से होली की पूर्णिमा तक मनावर के समीप स्थित श्री मां अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ब्रह्मलीन संत श्री गजानन जी महाराज का 105 वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर सभी भक्तों में उत्साह है। ग्राम वासियों से लेकर मनावर नगर एवं शासन प्रशासन भी आयोजन की तैयारी को लेकर मुस्तैद है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सवा लाख दुर्गा चालीसा, सवा लाख हनुमान चालीसा, 108 रामायण पाठ किया जाना है। इसके साथ ही आयोजन में गणेश पूजन दुर्गाअष्टोत्र पाठ सवा लाख, गायत्री पुरष्चरण, रुद्राभिषेक एवं नित्याग्य, गुरुदेव पूजन एवं अभिषेक आरती भी की जाना है। पूर्णाहुती के पश्चात बालीपुर धाम आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लाखों की संख्या में भक्तजन एकत्रित होते हैं। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाना है। जिसमें आश्रम से महाप्रसादी वितरित की जाएगी। जो क्षेत्र के साथ राज्य के बाहर अन्य राज्यों में भी प्रसिद्ध है। संध्या के समय भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएग।
मां अंबिका आश्रम बालीपुर धाम के संत श्री योगेश जी महाराज एवं संत श्री सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न किया जाएगा। इस आयोजन में संत समाज के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न बड़ी हस्तियां भी सम्मिलित होती आ रही हैं। जिसमें पूर्व में आश्रम में दर्शन लाभ लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन याद कैलाश विजयवर्गी, वीडी शर्मा सहित देश के गृहमंत्री अमित शाह तक यहां पर उपस्थित हुए हैं।