Rajendra Devray / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 265

।
सांसद डॉ. सोलंकी संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति के सदस्य के तौर पर विभिन्न राज्यों का दौरा कर शासकीय विभागों में हिंदी भाषा के क्रियान्वयन के लिए लगातार समीक्षा व निरीक्षण बैठकें कर रहें हैं।।
*बड़वानी* राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति के सदस्य के तौर पर 24 फरवरी से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश व पंजाब राज्य का दौरा संपन्न।।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि वे संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति के सदस्य के रूप में भारत सरकार के लगभग 18 से अधिक मंत्रालयों के समस्त कार्यालयों में हिंदी भाषा के क्रियान्वयन को लेकर देशभर की यात्रा कर विभिन्न राज्यों का दौरा कर निरीक्षण बैठकों के माध्यम से हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहें हैं।।
ज्ञातव्य है कि संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति के सदस्य के तौर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व में झारखंड, उड़ीसा, असम, कर्नाटक व केरल राज्य के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें कर शासकीय विभागों में हिंदी भाषा का प्रमुखता से क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठकें कर चुके हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन