ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
शहर के वाटर वर्क्स रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
प्रतापगढ़ शहर के वाटर वर्क्स रोड पर कुछ समय पहले बनी सड़क पर स्पीड ब्रेकर नही होने के कारण दो पहिया वाहन तेज गति से दौड़ रहे हैं जिसके चलते यहां आये दिन हादसे हो रहे हैं वाटर वर्क्स रोड के निवासियों ने बताया की यह सड़क हाल में बनी हैं और यहां पर स्पीड ब्रेकर नही होने के कारण छोटे छोटे बच्चे तेज तर्राट बाईक रैस लगाते हुए निकलते हैं ज्यादातर तो 7 बजे बाद बाईक चालक काफी तेज गति से इस मार्ग से गुजरते हैं जिससे हादसा का अंदेशा लगा रहता है वार्डवासियों ने कोतवाली पुलिस से इन वाहन चालकों को हिदायत देने की मांग की व नगर परिषद से शहर की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जिससे हादसों पर अंकुश लग सके।