Rajendra Devray / Mon, May 26, 2025 / Post views : 239
बड़वानी :- नगर के नवीन फ़िल्टर प्लांट के पास नव निर्मित गीता भवन मे भगवान विष्णु के अवतार एवं सर्व ब्राह्मण समाज के आराध्य देवता परशुराम जी का मंदिर स्थापित करने की मांग नगरपालिका अध्यक्ष महोदय से की है, उन्होंने ज्ञापन मे मांग की है कि बड़वानी नगर मे बड़ी संख्या मे ब्राह्मण समाज के नागरिक निवास करते है, भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के आराध्य देवता होकर नगर मे कही भी उनका मंदिर स्थापित नहीं है, इसलिए इस ज्ञावान के माध्यम से सर्व ब्राह्मण समाज मांग करता है कि गीता भवन मे परशुराम मंदिर का निर्माण किया जाए, इस पर नगरपालिका अध्यक्ष महोदय ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय उपस्थित थे।अनूप जी जोशी सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष, अरविंद जी शर्मा सर्व ब्राह्मण समाज सचिव एवं मनीष पुरोहित, अरविंद उपाध्याय, सचिन शर्मा, दीपक जैमन नवीन शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन