"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसडीओपी अनु बेनीवाल का सम्मान"
मनावर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसडीओपी अनु बेनीवाल (आईपीएस) का नपा पार्षद, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती लक्ष्मी जाट ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर श्रीमती जाट ने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शासकीय, प्रशासनिक, ज्ञान, विज्ञान, कृषि, तकनीकी, और स्वावलंबन के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से देश की लोकतांत्रिक परम्परा अधिक सुदृढ़ होगी। इसी संकल्पना के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की आधी आबादी नारीशक्ति को बारम्बार वंदन। कार्यक्रम में निर्मला ठाकुर, नीलू पिंगले, शकुंतला, आशा, वंदना, रमीला, निधी जाट उपस्थित थे।