*मंदिर में चोरी करने वाले ₹10000 के ईनामी बदमाश बड़वानी पुलिस की गिरफ्त में*
*पुलिस कप्तान बड़वानी श्री जगदीश डावर के दिशा निर्देश में आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता*
*थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा बिजासन माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपियों को महाराष्ट्र के अहमदनगर से किया गिरफ्तार*
*आरोपियों गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000/- के ईनाम उदघोषणा जारी की गई थी*
*घटना की पतारसी के लिए पुलिस ने क़रीब 500 से अधिक CCTV कैमरे को चेक किया*
गिरफ्तार आरोपी 1. शांताराम पिता गुना खोडके उम्र 40 साल निवासी कडस तहसील अकोला जिला अहमदनगर महाराष्ट्र
2.मछिन्दर पिता दशरथ मेगाड उम्र 35 साल निवासी कडस तहसील अकोला जिला अहमदनगर महाराष्ट्र
3.दीपक पिता एकनाथ गिरे उम्र 35 साल निवासी कडस तहसील अकोला जिला अहमदनगर महाराष्ट्र
4.विजय पिता शांताराम अडांगडे उम्र 45 साल निवासी पींपल गांव कोनझीरा तालुका संगमनेर जिला अहमदनगर महाराष्ट्र
अप क्रमांक 813/24 धारा 305(बी),305(3),331 बीएनएस
संक्षीप्त विवरण- थाना सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बिजासन माता मंदिर में घटना दिनांक 13-14/12/24 की मध्य रात्रि को चार नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा बिजासन माता मंदिर से तीन चांदी के मुकुट चोरी किए गए चोरी की सूचना थाना सेंधवा ग्रामीण पर प्राप्त होने पर थाना सेंधवा ग्रामीण पर अपराध क्रमांक 813/24 धारा 305(बी), 305(3), 331 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया l पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर एसडीओपी व थाना प्रभारी को दिए निर्देश पुलिस की विशेष टीम गठित कर साइबर सेल के सहयोग से निरंतर प्रयास से तीन टीम गठित कर महाराष्ट्र, गुजरात व इंदौर की तरफ चोरों की पतारसी हेतु भेजा गया चोरों के हुलिये व पहनावे से आरोपियों का महाराष्ट्र तरफ के होना प्रतीत हुआ जिससे पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र के पलासनेर, सांगवी,धुलिया,चांदवड, सिन्नर तरफ CCTV कैमरों के माध्यम से तलाश करते हुए एक काले कलर की स्विफ्ट क्रमांक MH01AV3487 सस्पेक्टेड होना पाई गई जिसका पता कर वाहन मालिक विजय पिता शांताराम अड़ंगड़े को संगमनेर महाराष्ट्र में तलाश कर घटना के बारे में पूछताछ की गई घटना में वाहन मालिक भी शामिल होना पाया गया बाद आरोपी वाहन मालिक को गिरफ़्तार किया गया तथा पूछताछ पर तीन अन्य आरोपियों के नाम पता ज्ञात होने पर अन्य 3 आरोपियों की तलाश में ग्राम कलश जिला अहमदनगर महाराष्ट्र पहुंचकर आरोपियों शांताराम पिता गुना खोड़के, मछिंदर पिता दशरथ मेगाड़, दीपक पिता एकनाथ गिरे को पकड़ा और चोरी की वारदात करना स्वीकार करने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से घटना दिनांक को प्रयोग में लिए गए स्विफ्ट वाहन क्रमांक MH01AV3487 कीमती ₹200000 को जप्त किया गया चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर घटना में चोरी गया मश्रुका व घटना दिनांक को प्रयोग किए गए औजारों की जप्ती की कार्यवाही की जाएगी ।
*विशेष भूमिका*- निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण, सहायक उप निरीक्षक धनेश्वर पाटिल चौकी प्रभारी बिजासन, सउनि संजय पाटीदार थाना सेंधवा शहर ,प्रधान आरक्षक 220 तरुण राठौर, प्रधान आरक्षक 388 अभिषेक यादव, आरक्षक 637 समरथ राठौड़, आरक्षक 625 पंकज निर्मल, आरक्षक 554 पंकज पुरोहित, आरक्षक 177 सुनील वास्केल, आरक्षक 495 रोहित पाटीदार, आरक्षक दिलीप 683,प्रधान आरक्षक 180 योगेश पाटिल सायबर सेल बड़वानी सराहनीय भूमिका रही है