शिव पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश मंदिर नवनिर्माण का शिलान्यास किया ।
डग:डग कस्बे से सात किलोमीटर दूरी पर स्थित कायावरणेश्वर महादेव तीर्थ क्यासरा में मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थित श्री गणेश जी के मंदिर का शुक्रवार को कायावरणेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर 12:16 मिनट पर मंदिर कमेटी एवं शिवभक्त श्रद्धालुओं द्वारा श्री गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर नवनिर्माण का शिलान्यास रखा गया। मंदिर कमेटी के शंभू पोरवाल ने बताया कि सम्पूर्ण मंदिर निर्माण में बेसाल्ट काले पत्थर का बिना सीमेंट रेती के प्रयोग किया जाएगा। जिसमें मंदिर की अनुमानित लागत करीब 80 लाख रुपए बताई गई वह मंदिर लगभग 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर के बाहर एक दान पात्र भी रखवाया गया है जिससे की मंदिर में हर वर्ग का व्यक्ति अपना सहयोग प्रदान कर सकता है। शिलान्यास में कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
झालावाड़ जिले के डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम रिपोर्ट