Rajendra Devray / Thu, Apr 10, 2025 / Post views : 211


मांडू/प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पर्यटन नगरी मांडू के ऐतिहासिक इमारतो को देखने पहुंचे यहां उन्होंने प्राचीन इतिहास को जानकर काफी प्रभावित हुए साथ ही उन्होंने प्राचीन जल संरचनाओं को देखकर उनके बारे में बारीकी से जाना मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बीती रात अचानक जहाज महल में बने तवेली महल में रुकने का मन बनाया था। सुबह जल्दी 6:30 बजे उठकर उन्होंने यहां के प्राचीन महलों को देखने के लिए निकल पड़े । यहां प्रसिद्ध गाइड विश्वनाथ तिवारी ने उन्हें प्राचीन इतिहास के बारे में बताया। मुख्यमंत्री श्री यादव ने यहां करीब डेढ़ घंटे तक प्राचीन इमारत को निहारा वह इतिहास को जाना।उन्होंने जहाज महल, चंपा बावड़ी, हिंडोला महल, हमाम आदि महलों को देखकर उनके इतिहास के बारे में जानकारी ली गाइड विश्वनाथ तिवारी ने उन्हें मांडू के इतिहास के बारे में बताया। साथी कपूर तालाब चंपा बावड़ी में बनी प्राचीन जल संरचनाओं को बारे में बताया इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव काफी प्रभावित हुए और उन्होंने प्राचीन समय में यहां जो जल संरचनाए कैसे काम करती थी उसके बारे में बारीकी से गाइड विश्वनाथ तिवारी से चर्चा कर जाना। यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रेवा कुंड स्थल के विकास के बारे में भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन