Rajendra Devray / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 244

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने आज पुलिस चौकी बोकराटा परिसर में आमजन के लिए 3000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी (प्याऊ) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीओपी श्री दिनेश सिंह चौहान, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आसिक खान एवं चौकी स्टाफ उपस्थित रहे।
भगोरिया पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने ग्रामवासियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया। साथ ही, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों से अपील की कि वे भगोरिया हाट के दौरान पुलिस का सहयोग करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने कहा कि यह प्याऊ ग्रामवासियों व राहगीरों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है, जिससे गर्मी के मौसम में उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन