: नालछा पुलिस की अवैध गोवंश परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए महाराष्ट्र के दो आरोपियों को मय पिकप वाहन के साथ पकड़ा आरोपियों के पास से पांच गाय को मुक्त करवा कर गौशाला भेजा
नालछा पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन करते हुए महाराष्ट्र के दो आरोपियों को पकड़ा
आरोपियों के पास से पांच गाय को मुक्त करवा कर गौशाला भेजा
वाहन जप्त कर महाराष्ट्र के दो आरोपीयो को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
नालछा/नालछा थाना अंतर्गत बगड़ी फाटे पर गुरुवार सुबह अवैध रूप से गोवंश परिवहन करते हुए महाराष्ट्र की एक लोडिंग वाहन को पकड़ा है। इसमें पांच गाय भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गोवंश परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना प्रभारी राहुल चौहान ने बताया कि धार निवासी युवराज पिता संतोष की रिपोर्ट पर बगड़ी फाटे से अवैध गोवंश परिवहन करते हुए पिकअप वाहन क्रमांक एम एच 48 ए 2082 को पकड़ा है। वाहन में पांच छोटी बड़ी गाय भरी थी जिन्हें जप्त कर गौशाला भेजी है। इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।इसमें विजय पिता चूंडामल पारदी निवासी वामपुर थाना सिंधी खेड़ी धूलिया महाराष्ट्र एवं उसका साथी शुभम पिता सुभाष ठाकरे निवासी सिंह खेड़ी धूलिया को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध गोवंश अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
नालछा पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन करते हुए महाराष्ट्र के दो आरोपियों के साथ वाहन को जप्त किया।