: मनावर नगर के गोपालपुरा रोड स्थित मैदान में 10 दिवसीय सिर्वी समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया फाइनल मैच पिपरनी ने जीता 51हजार का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया
मनावर। नगर के गोपालपुरा रोड स्थित मैदान में 10 दिवसीय सिर्वी समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। सिर्वी समाज के 64 युवा खिलाड़ियों की टीमों ने भाग लिया था। जिसमें चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची।
प्रदेश स्तरीय रात्रि कालीन टूर्नामेंट में कई जिलों से समाज के युवा रात्रि में क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे। जहा पहला सेमी फाइनल पिपरनी व दोगांव के बिच खेला गया। जिसमे पिपरनी विजय हो कर फाइनल मे जगह बनाई दूसरा सेमी फाइनल राजपुरा व रिंगनोद के बिच हुवा। जिसमे राजपुरा विजय हो कर फाइनल मे जगह बनाई। फाइनल के पिपरनी व राजपुरा के बिच हुवा। जिसमे पिपरनी ने 18 रन से फाइनल मैच जीता। पिपरनी को 51 हजार एक सो ग्यारह रूपये का ईनाम अ,भा तहसील अध्यक्ष संदीप सेप्टा की और से दिया गया। सेकंड इनाम राजपुरा को पचीस हजार 5 सौ पचपन रूपये का धमेन्द्र पंवार व थर्ड इनाम ग्यारह हजार गयरह रूपये का विस्डम ग्रुप आफ देवेन्द्र सतपुडा राजगढ रिंगनोद की और से रिंगनोद टिम को दिया गया। मैन ऑफ़ द सीरीज विनोद अगल्चा की और से नरेन्द्र सतपुड़ा सर पिपरनी को दिया। टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में एंपायर अंकित तिवारी, रवि पाटीदार, चेतन नंदे, गोलू चोबे द्वारा किया गया। वहीं संचालन लखन हाम्मड़ व गोलू काग द्वारा किया गया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व प्रांतिय अध्यक्ष कैलाश मुकाती, उज्जैन योग माया ट्रस्ट पूर्व उपाध्यक्ष ओम सोलंकी, जिला परगना अध्यक्ष राधेश्याम मुकाती, लक्षमण परीहार, भाना पंवार, नगर अध्यक्ष मोतीलाल पंवार व सिर्वी समाज सकल पंच, षंकर मुकाती, राजु सेप्टा, राम मुकाती,दादू मुकाती. दीपक पवार, गोलू काग, प्रिंस सेप्टा राकेश पवार सभी का सहयोग रहा। मनावर युवा सगठन आदि समाजन उपस्थ्ति थे। उक्त जानकारी अभा.सिर्वी महासभा तहसील संगठन मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने दी।
फोटो01एमवीआर02 मनावर में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेना टिम को पुरूस्क्रत करते हुए।