Rajendra Devray / Fri, May 2, 2025 / Post views : 214



👉ब्राह्मण समाज द्वारा श्री सत्यनारायण मंदिर भूमि का पूजन संपन्न
👉शोभायात्रा के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
मनावर।। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीया एक दिन पश्चात गुरुवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन वृहद रूप में किया गया। इस बार ब्राम्हण समाज प्रति वर्ष अनुसार होने वाले विभिन्न आयोजनों को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा श्री सत्यनारायण मंदिर न्यास भूमि पर प्रात काल में भूमि पूजन, शुद्धिकरण कर पूजा अर्चना की गई। जिसके पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ एवं गणेश अर्थवशीर्ष का पाठ किया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा बैठक में यह निर्णय लिया गया था, कि सभी समाज के लोग इस आयोजन में उपस्थित हो इस लिए भूमि पूजन पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, वरिष्ठ जन एवं युवा वर्ग भी उपस्थित हुआ। ब्राम्हण समाज द्वारा भूमि पूजन एवं शुद्धिकरण के आयोजन का उद्देश्य यह रहा कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा वर्षों पहले यह भूमि मंदिर व्यवस्था एवं समाज कल्याण के कार्यों के लिए चयन की गई थी। परंतु अतिक्रमण और शासकीय व्यवस्था के चलते यह भूमिका दुरुपयोग हो रहा है। पहले यह भूमि पर अतिक्रमण किया गया और स्थाई निर्माण कर लिए गए जिनका कोई शासकीय रिकॉर्ड नहीं है। फिर इस भूमि पर बिना अनुमति के सड़क का निर्माण कर लिया गया। जो की नियमों के विरुद्ध है और इस पर पज़िम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। प्रातः काल पूजा अर्चना होने के पश्चात शाम को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जो की जागेश्वरी मंदिर राधारमण कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री सत्यनारायण मंदिर जुनी मनावर पहुंची। यात्रा के पश्चात मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया है। जहां पर भगवान श्री सत्यनारायण भगवान की आरती, भगवान श्री परशुराम जी की आरती एवं सतगुरु देव जी की आरती की गई। आरती के पश्चात सर्व ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। जो की सिंघाना रोड स्थित माँ मंगला देवी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। आयोजन में शिक्षा, कला और अन्य क्षेत्र में समाज का गौरव बढ़ाने वाले मेधावी छात्रों, युवाओं एवं महिलाओं व पुरुषों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन