Rajendra Devray / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 229
नालछा/धार नागदा गुजरी मार्ग पर बगड़ी फटे के समीप साइ मंदिर के पास सोमवार सुबह खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। बताया जाता है कि रविवार देर शाम से अज्ञात व्यक्ति खेत में पड़ा हुआ था। खेत मालिक की जानकारी देने के बाद नालछा थाना प्रभारी राहुल चौहान मौके पर पहुंचे और मृतक को देखने के बाद उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिवार वालों को सूचना दी गई बताया जाता है मृतक धार के क्वींस पार्क कॉलोनी का रहने वाला धीरेंद्र पिता राजाराम वर्मा नामक व्यक्ति हैं मृतक युवक हाई स्कूल खड़ी बिलोदा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था पुलिस की सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे जैसे ही उनके बेटे चयन वर्मा ने अपने मृतक पिता का चेहरा दिखा वैसे ही कर रोने लगा बेटे चयन वर्मा ने बताया कि कल शाम से ही वह घर से ला पता थे थाना प्रभारी राहुल चौहान के अनुसार मृतक के शव को मौके से पोस्टमार्टम के लिए नालछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन