Rajendra Devray / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 216
कोमहिला घर में अकेली रहती थी, परिवार इंदौर में रहता था
घर से 37 लाख रुपए नगदी एवं 10 लाख रुपए की कीमत के जेवरात मिले
पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा
नालछा/ दिगठान में बंद कमरे में पूर्व महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर की लाश मिली:दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, कुछ वर्षों पहले ही परिवार चला गया था इन्दौर पूर्व महिला बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमती मंदाकिनी कोठारी (79) का सड़ा हुआ शव मिला। इससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलकर शव निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मामला सागौर थाने की दिगठान चौकी का है
यह घटना दिगठान जैन मंदिर के पास की है। शव कई दिन से कमरे में पड़ा हुआ था। जिसकी किसी को जानकारी नहीं थी। लोगों को इसके बारे में तब जानकारी हुई। जब घर से दुर्गंध आने लगी। बता दें कि परिवार इंदौर में रहता है । एक बेटा हैं वह भी इंदौर में रहते हैं
इस दौरान मंदाकिनी कोठारी अकेले ही दिगठान घर पर रहती थी। पिछले आठ दिन से वह मोहल्ले में नहीं दिखी। सोमवार की सुबह कमरे के पास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच किया।
चौकी प्रभारी अजीत पवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे को खोलकर देखा तो मंदाकिनी कोठारी का शव आधा सड़ चुका था वह कीड़े पड़ चुके थे । यह देखकर वहां मौजूद लोग हतप्रद रह गए। पुलिस ने सभासदों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटना को लेकर परिवार वालों को भी सूचना दे दी है। मृतक के एक बेटा हैं।
प्रभारी निरीक्षक अजीत पवार ने बताया कि शव आठ दिन पुराना है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। शरीर पर ब्लैकनेस है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
*घर से 37 लाख रुपए नगदी एवं 10 लाख रुपए की कीमत के जेवरात मिले*
जो की प्रभारी अजीत पवार ने बताया कि महिला के घर से 37लाख नगदी एवं करीब 10 लाख रुपए की कीमत के जेवरात भी मिले हैं मृतक का शव को जिला चिकित्सालय धारभेज कर पोस्टमार्टम करवाया गया है रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन