Rajendra Devray / Sat, Jun 21, 2025 / Post views : 224
मांडू के ऐतिहासिक जहाज महल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हुआ। मांडू में राजकीय स्तर के योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सैकड़ो अध्यात्म और योग प्रेमियों ने योग की मुद्राओं को आत्मसात कर योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की शपथ ली। यहां आए सैलानी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग यहां पहुंचे थे।…...................................... कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर थी। सुबह 6 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों ने योग पर अपने उद्बोधन दिए।ठाकुर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर योग को विश्व स्तरीय दर्जा मिला और संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। यहग्यारहवा वर्ष है और आने वाले समय में और भी भव्य आयोजन किए जाएंगे। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि योग सिर्फ स्वास्थ्य को ही लाभ नहीं पहुंचता यह जीवन जीने की भी कला है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा , जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण चंचल पाटीदार,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह, महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसीह दास महाराज, जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मुवेल, पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर भुवन विक्रम ,संदीप जायसवाल, संरक्षण सहायक प्रशांत पाटणकर के साथ बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को लेकर पिछले 15 दिनों से भव्य स्तर पर तैयारी की जा रही थी। निर्धारित कार्यक्रम जहाज महल परिसर में होना था पर तेज बारिश होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन जहाज महल के अंदर हुआ। मांडू में आयोजित हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विभिन्न हिस्सों में किया गया।सुबह 5:30 से ही जहाज महल परिसर में लोगों का जुटना शुरू हो चुका था। इधर विश्व योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा सभी स्मारकों और संग्रहालयो मैं सैलानियों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। शनिवार होने के कारण मांडू भ्रमण करने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन