: मनावर ग्राम गुलाटी से कुराडाखाल जाने वाला मार्ग 7 माह में भी विभाग ठेकेदार से पूर्ण नहीं करवापाया विभाग एवं ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने जानलेवा साबित हो रहा हैअपूर्ण रोड
मनावर।। ग्राम गुलाटी से कुराडाखाल जाने वाले मार्ग पर 13 फरवरी 2024 को आर ई एस विभाग के द्वारा 61 लाख 56 की लागत से सब इंजीनियर ने एस्टीमेट बनाकर विभाग को दिया था। ठेकेदार ने इसे टेंडर प्रक्रिया के हिसाब से 38 प्रतिशत कम में काम करने के लिए ले लिया। जिसकी राशि 50 लाख 40 हज़ारे 715 रुपए स्वीकृत की गई। जिस निर्माण को करने के लिए ठेकेदार राम अवतार दामोदर खंडेलवाल को 7 मई 2025 थ 9 माह की अवधि के लिए अनुबंध किया गया। ठेकेदार ने पूर्व में सारी सामग्री कार्य स्थल पर डालकर कार्य को आरंभ कर दिया था। कार्य की गुणवता खराब होने से गांव वालों ने देखा कि ठेकेदार बहते पानी में कार्य कर रहा है। जिससे सीमेंट धूल जाने से कार्य की गुणवत्ता समाप्त हो रही थी। गांव के जानकारो के देखने पर पता लगा की सारी सीमेंट की बोरियां पुरानी और कई सीमेंट की बोरियां पत्थर बन चुकी थी। गांव वालों के विरोध करने पर ठेकेदार ने सारी बोरियां उठाकर रख ली। जिनका किसी अन्य ठेके में इस्तेमाल करने की बात ठेकेदार ने कही। तब से लगाकर आज दिनांक तक रास्ते का कार्य अधूरा छोड़कर व पुराने मार्ग को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर कार्य तीन माह से बंद पड़ा है। आर ई एस एसडीओ महेंद्र सोलंकी से इस संबंध में कई बार चर्चा की गई। पर वह भी आश्वासन देते रहे है। लेकिन आज तक कार्य चालू नहीं किया गया। अप्रैल माह समाप्ति की ओर जा रहा है और 7 मई 2025 तक कार्य को पूर्ण करना है। विभाग के द्वारा ठेकेदार को इस कार्य के लिये धनराशि कितनी दी गई । इसके बारे में जब आर ई एस एस डी ओ सोलंकी से पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि हमने अभी कोई भी राशि ठेकेदार को नहीं दी है। जबकि ठेकेदार ने सारी रेत, गिट्टी व सीमेंट सभी कार्य स्थल पर रखवा दी है। चार माह से पूरा रास्ता क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण वहां से निकलने वाले किसान जिनकी अभी फसलों की कटाई हो रही है, वह परेशान हो रहे हैं। वहीं ग्राम में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री गोविंद सोलंकी के परिवार का ट्रैक्टर भी मार्ग खराब होने से पलटी खा चुका है। अब टैक्टर की रिपेयरिंग में 50 हज़ार का खर्च लगाकर किसान ने उसे रिपेयरिंग करवाया है। ऐसी स्थिति देखते हुए जब आरईएस विभाग के एसडीओ सोलंकी को अवगत करवाया गया। तब भी आज दिनांक तक कार्य चालू नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं। विभाग इस पर चुप्पी साधे बैठा है। ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही से किसान परेशान हो रहे हैं। ऐसे अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए।