Rajendra Devray / Sun, Apr 6, 2025 / Post views : 225

चोरी की घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लेकर मोहिपुरा के किसान नरेंद्र तोमर ने पुलिस थाना अंजड़ के थाना प्रभारी नारायण रावल सहित पूरी पुलिस की टीम को बधाई दी पुलिस पब्लिक न्यूज चैनल से चर्चा में किसान नरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस की यह कार्यवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर निश्चित ही अंकुश लगेगा एवं किसानों को भविष्य में नुकसान नहीं होगा किसान अपनी खेती कर सकेगा
शिकायतों पर थाना अंजड़ में अलग-अलग अपराध क्रमांक 85/2025, 117/2025 व 137/2025 अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व एस.डी.ओ.पी. श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने संदेही आकाश चौहान (22 वर्ष) निवासी बड़दा पुनर्वास को हिरासत में लेकर पूछताछ की,
जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूला।
*गिरफ्तार चार आरोपियों के नाम:*
1आकाश चौहान पिता वैणीराम कोली (22 वर्ष), निवासी बड़दा पुनर्वास
2. नानुराम उर्फ नागु पिता शोभाराम चौहान (30 वर्ष), निवासी बड़दा पुनर्वास
3. दीपक चौहान पिता प्रताप चौहान (22 वर्ष), निवासी बड़दा पुनर्वास
4. अजय उर्फ अज्जु डावर पिता कन्हैया डावर (25 वर्ष), निवासी बड़दा पुनर्वास
चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी . गोलू बडवाया पिता किशोर (22 वर्ष), निवासी ऑवली पुनर्वास (खरीदार) को आरोपी बनाया गया इव गिरफ्तार कर माल बरामद किया गया हे जिसमें
*जप्त सामग्री:*
*कुल 94 किलो 200 ग्राम तांबा एवं एल्यूमिनियम तार, कीमत लगभग 1,11,000/- रुपये*
चोरी में प्रयुक्त उपकरण: एक वायर कटर, एक प्लायर, एक पाना (कीमत 500/- रुपये)
*दो मोटरसाइकिलें:*
बजाज प्लेटीना (MP 46 MS 4296) – कीमत 55,000/- रुपये
हीरो एचएफ डीलक्स (MP 46 ZD 6669) – कीमत 50,000/- रुपये
अपराध विवरण अनुसार जप्ती:
1. अपराध क्रमांक 85/25 – 28 किलो एल्यूमिनियम तार, कीमत 32,000/- रुपये
2. अपराध क्रमांक 117/25 – 12.2 किलो कॉपर तार, कीमत 15,000/- रुपये
3. अपराध क्रमांक 137/25 – 54 किलो कॉपर तार, कीमत 64,000/- रुपये
*टीम की विशेष भूमिका:*
निरीक्षक नारायण रावल (थाना प्रभारी, अंजड़)
उप निरीक्षक: सुरेश मुवेल, राजेन्द्र सोलंकी, बी.एस. चौहान
सहायक उप निरीक्षक: दिलीप मुवेल
प्रधान आरक्षक: अजय यादव (प्रआर-90), सुरेश पाटीदार (प्रआर-72), रघुवीर खोड़े (प्रआर-671)
आरक्षक: अनिल करोलिया (670), बबन ठाकुर (618), पवन प्रजापत (561), महेन्द्र बघेल (570)
*सायबर सेल की सराहनीय भूमिका:*
प्रधान आरक्षक: योगेश पाटील (180)
आरक्षक: अरुण मुजाल्दा (122), अर्जुन नरगावे (01), मडिया डावर
अभियुक्तों को माननीय न्यायालय अंजड़ में प्रस्तुत किया गया है। थाना अंजड़ पुलिस की इस कार्यवाही से किसानों में राहत और विश्वास की भावना उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन