Rajendra Devray / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 22
भाजपा ने मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया याद
प्रतापगढ़ भारतीय जन संघ के संस्थापक महान राष्ट्रीय चिंतक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला एवं नगर मंडल द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पार्टी पदाधिकारीयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके महान कार्यों का स्मरण किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी थे। कृपलानी के प्रतापगढ़ पहुंचने पर कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का ऊपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था कि एक देश में दो निशान दो संविधान एवं दो प्रधान नहीं चलेंगे उनके इस सपने को केंद्र की मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर साकार किया। कृपलानी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। स्वागत उद्बोधन देते हुए मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद पर आधारित चिंतन अखंड भारत का संकल्प तथा मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण हम सभी को जीवन पर्यंत मां भारती की सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा संचालन जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने किया और आभार दीपेश आमेटा ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक रितेश सोमानी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पार्षद अमित जैन सोशल मीडिया जिला संयोजक निशील छोरिया पार्टी के वरिष्ठ नेता डीडी सिंह राणावत जिला मंत्री धर्मवीर मीणा कुसुम बेरवा उपाध्यक्ष बगदीराम पाटीदार शुभम शर्मा राजेंद्र बाहेती पार्षद प्रतीक खोईवाल नगर महामंत्री विकास चनाल युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेश सोनी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोहर लाल ग्वाला मुकेश ग्वाला जितेंद्र सांखला विकास व्यास राकेश सोलंकी दिनेश बाहेती वरिष्ठ नेता गिरिजा शंकर शर्मा हीरालाल रैदास एडवोकेट मांगू सिंह चौहान, युवा मोर्चा नगर महामंत्री अर्पित कोठारी किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रभु लाल गुर्जर प्रमोद चनाल, रवि शर्मा जांगिड़ सौरभ बोराणा अंबालाल कुमावत मानपुरा राजेश सालवी प्रिंस राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन