Rajendra Devray / Tue, May 20, 2025 / Post views : 240

बड़वानी(निप्र) रोटरी डिस्टिक 3040 के मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अनीश मलिक ने रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न की , रोटेरियन अनीश मलिक के बड़वानी आगमन पर स्थानीय कृष्णा भोग होटल पर रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सदस्यों ने भाव भीनी आगवानी की , साथ ही एक्टिविटी भी की ,शाम को होटल कृष्णा भोग में क्लब असेंबली रोटेरियन अनीश मलिक एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटेरियन सिम्मी मालिक के आतिथ्य में सम्पन्न हुई ,सर्व प्रथम अतिथियों और क्लब के पदाधिकारियों द्वारा रोटरी के माता सरस्वती संस्थापक सर पॉल हैरिस के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया ,क्लब सदस्य एवं पूर्व सहायक गवर्नर रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय ने रोटेरियन अनीश मलिक सा. को गवर्नर की कॉलर पहना कर और माल्यार्पण कर सम्मान किया , रोटेरियन सिम्मी मालिक को पुष्प गुच्छ रोटेरियन सपना जैन,रोटेरियन आमेना बिरला ने प्रदान किया एवं रोटेरियन स्वाति जैन द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया, क्लब के प्रभारी अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन का स्वागत रोटेरियन अलि असगर बिरला द्वारा किया गया सचिव अबू तलिब रौनक का स्वागत रोटेरियन राजेश जैन ने किया सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन निलेश जैन का स्वागत रोटेरियन बुरहानी रिज़वी द्वारा किया गया ,क्लब के अध्यक्ष अलि असगर रिज़वी की अनुपस्थिति में कार्यवाहक अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन द्वारा अतिथियों का स्वागत भाषण और क्लब के द्वारा की गई गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया गया ,रोटरी मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अनीश मलिक जी ने रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही और अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट करने लिए भी प्रेरित किया , साथ ही रोटरी के बारे में और रोटरी की थीम के बारे में सविस्तार बहुत हो रोचक और अच्छे तरीके से समझाया गया साथ ही रोटरी सदस्यों की संख्या और आर.आई को और अधिक से अधिक सहयोग देने की भी अपील की साथ ही ये भी बताया कि हम जो फंड आज रोटरी अंतरराष्ट्रीय को देंगे वो ही फंड चार गुना हो कर दो साल बाद हमारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को प्रोजेक्ट के लिए मिलेगा आपके यहां पर जिस चीज की आवश्यकता हो उसके लिए प्रयास करे कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय से ग्रांट मैचिंग कर फंड ले कर आए ,डायलिसिस मशीन, icu एंबुलेंस, कोई स्वास्थ्य केंद्र ,आदि कई बिंदु पर काम करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय आपको आपके क्षेत्र ने समाज सेवा के लिए काफी अच्छा सहयोग देता है आप ये ना समझे कि हमारा पैसा नाजायज जा रहा है,आप जो भी फीस दे रहे है वो किसी ना किसी रूप में समाज सेवा के रूप में किसी के कैलिपर्स, हार्ट, नकली हाथ, मेडिकल इक्विपमेंट्स, पढ़ाई ,बच्चों के भोजन स्वास्थ्य आदि के लिए ही जा रहा है,आज पूरे विश्व के सबसे बड़ा कोई एन जी ओ कोई है तो वो है रोटरी ।अंत में नए सदस्य रोटेरियन सन्नी भाटिया को रोटरी की पिन लगा कर रोटरी क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सुहास यादव ने किया आभार पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अर्पित लाड़ ने माना, क्लब के पदाधिकारियों ने मंडलाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट किया एवं अंत में राष्ट्र गान के साथ असेंबली का सम्पन्न हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन