Rajendra Devray / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 219

*नालछा /हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर रविवार को हिंदू युवा शक्ति द्वारा नगर में ऐतिहासिक भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। यात्रा मां काली का मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे नगर से गुजरी।जगह-जगह विभिन्न मंचों के माध्यम से यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में विभिन्न आकर्षक का केंद्र रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में मात्र शक्तियां भी शामिल हुई। साथ ही भील बरखेड़ा के श्री श्री 1008 संत श्री प्रेम दास जी महाराज एवं कड़ कड़ हनुमान मंदिर के आचार्य पंडित गोपाल वैष्णव भी रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। इसी के साथ बालिकाएं तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए भी चल रही थी।
परंपरा अनुसार यात्रा को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी।मां काली का माता की पूजा अर्चना आरती के साथ भगवा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा बस स्टैंड सदर बाजार कुशवाहा मोहल्ला गांव खुट, ब्राह्मण मोहल्ला,
होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंची।
*भगवा मय हुआ नालछा नगर*
यात्रा को लेकर एक दिन पूर्व पूरे नगर में भगवा ध्वज लगाए गए थे।साथ ही यात्रा में भगवा ध्वज लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। यही वजह रही की पूरा नगर भगवा मय हो गया था। जय जय श्री राम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हिंदू नव वर्ष की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
*राधा कृष्ण प्रभात मंडली ने गाए भजन*
नगर की राधा कृष्ण प्रभात मंडली के सदस्यों का दल भी यात्रा में शामिल हुआ दल के सदस्य द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के साथ मंगलमय भजनों की प्रस्तुति दी जिसके ऊपर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे।
*आदिवासी नृत्य दल रहा आकर्षण का केंद्र*
भगवा यात्रा में आदिवासी नृत्य दल भी शामिल हुआ दल के सदस्य द्वारा भगोरिया नृत्य की बड़ी आकर्षक प्रस्तुति दी जा रही थी। जो की पूरी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा भगोरिया नृत्य दल ने आयोजन में फागुनी मादकता का रस घोल दिया था। ढोल मांदल पर यात्रा में शामिल युवा नाचते हुए नजर आए।
*कलारीय पट्टू के दल ने दिया किया प्रदर्शन*
कलारी पट्टू की प्रशिक्षण आयुषी ग्वाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों का एक दल भी चल समारोह में शामिल था। जिनके द्वारा कलारी पट्टू के साथ-साथ तलवारबाजी, आत्म सुरक्षा के साथ अन्य कई हेरात अंग्रेज करने वाले कलाओं का बालिकाओं के द्वारा प्रदर्शन किया। जो की काफी सराहनीय प्रस्तुति रही।
*मंच से किया गया सम्मानित*
यात्रा के समापन के बाद हिंदू युवा शक्ति के द्वारा नालछा नगर की प्रसिद्ध श्री रामकृष्ण प्रभात मंडली के सदस्यों के 3 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही नगर के पैदल तीर्थयात्री जो की मां वैष्णो देवी, रामदेवरा देवरा एवं खाटू श्याम जाने वाले सदस्य, सफाई कर्मी आदी को केसरिया ध्वज एवं प्रतीक स्वरूप भगवान श्री राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भारत माता की आरती के साथ आयोजन का हुआ समापन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन