Rajendra Devray / Sat, Mar 22, 2025 / Post views : 217


संयुक्त प्रयास से यह सेवा जनकल्याण के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही है। संस्था की मार्गदर्शिका श्रीमती सीता बाई नंदकिशोर सवनेर तथा संचालक श्री राजेश सवनेर के मार्गदर्शन में यह सेवा प्रारंभ होगी।
इस सेवा का उद्देश्य है कि भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रमिकों और प्यासे जनों को स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध कराया जाए। यह सेवा न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि गुरव समाज की परंपरा, संस्कार और पितृ भक्ति का प्रतीक भी है।
गुरव समाज के सभी सदस्य और युवा इस पुनीत कार्य में तन-मन-धन से सहभागी बन रहे हैं। समाज का यह प्रयास पितरों के आशीर्वाद और जनसेवा की भावना से प्रेरित है।
आप सभी से निवेदन है कि इस निर्मल जल सेवा में यथाशक्ति सहयोग करें और अधिक से अधिक लोगों तक इस सेवा का संदेश पहुँचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन