Rajendra Devray / Wed, Apr 2, 2025 / Post views : 269

श्री मेड क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज के द्वारा निमाड़ का परंपरागत पर्व गणगौर श्रद्धा भक्ति और परंपरा के साथ मनाया गया
अंजड़ मेड, क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की समस्त महिलाओं के द्वारा धूमधाम के साथ बाड़ी का पूजन किया गया बाड़ी पूजने के बाद ढोल और बैंड बाजा के साथ उत्साह के साथ माता को शोभायात्रा के साथ घर लाया गया
घर पर पूजन अर्चन किया, शोभा यात्रा खाटू श्याम मंदिर से धान मंडी चौक तक लाई गई
माता के गीत गाए गए महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर माता का गुणगान कर और एक दूसरे को माता की बधाइयां दी इस अवसर पर मैड क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज की सैकड़ो की संख्या में महिलाएं अपनी परंपरागत वेशभूषा के अंदर उपस्थिति रही
उपरोक्त जानकारी भोले शंकर सोनी के द्वारा दी गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन