Rajendra Devray / Mon, Apr 14, 2025 / Post views : 213

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा के निर्देशानुसार तथा संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम, जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार एवं जिला अध्यक्ष अजय यादव की सहमति से जिले के लगभग 17 मण्डलों की नवीन कार्यसमिति की घोषणा की गई।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया की प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिले की चार विधानसभा बड़वानी, राजपुर, सैंधवा व पानसेमल के लगभग 17 मण्डलो की नवीन कार्यसमिति की घोषणा की गई।
उक्त घोषणा से मण्डल
*विधानसभावार मण्डल कार्यसमिति की घोषणा:-*
बड़वानी विधानसभा में पाटी, बोकराटा व मेणीमाता। राजपुर विधानसभा में तलवाड़ा, ठीकरी, ओझर व जुलवानिया। सैंधवा विधानसभा में सैंधवा, सैंधवा ग्रामीण, शाहपुरा, बलवाड़ी व धनोरा। इसी तरह से पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में जलगोन, खेतिया, पलसूद, निवाली व चाटली मण्डलों की कार्यसमिति की घोषणा की गई।
कार्यकर्ताओ में हर्ष छा गया व सभी मण्डलों की नवगठित कार्यसमिति के पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारीगणो, कार्यकर्ताओ, वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनधिगणो ने शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन