Rajendra Devray / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 263


से अधिक नृत्य दल पहुंचे मेले में विभिन्न मंचों से हुआ स्वागत लोगों ने की मेले में जमकर की खरीदारी
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट
नालछा/यहां मंगलवार को भगोरिया मेले का आयोजन किया गया।लोक संस्कृति के मेले में क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे 50से अधिक ढोल मांदल नृत्य दलो आयोजन में शामिल हुए। विभिन्न मंचों से नृत्य दलों का स्वागत कर सम्मान किया गया।ढोल मांदल कि थाप पर नृत्य दलों ने जमकर किया भगोरिया नृत्य।
मंगलवार को नालछा के नरसिंह मंदिर परिसर में लोक संस्कृति कै पर्व का उल्लास अपने चरम पर देखने को मिला। दूर-दूर से 100 से अधिक गांव से लोग मेले में शामिल हुए। 50 से अधिक ढोल मांदल नृत्य दलो ने शिरकत की।
खचाखच भरा मेला परिसर
नालछा का भगोरिया दूर-दूर तक काफी प्रसिद्ध है इस लिहाज से सुबह से ही मेला देखने वालों की भीड़ शुरू हो गई थी अलग-अलग गांव से छोटे-बड़े वाहनों के साथ बड़े-बड़े ढोल के साथ अपने नृत्य दल के सदस्यों को लेकर पहुंचने लगे थे दोपहर 3 बजे तक तो मेले परिसर में पेर रखने की जगह नहीं बची थी।
पारंपरिक वेशभूषा रही आकर्षण का केंद्र
उमरपुरा का नृत्य दल पीले कलर की पारंपरिक वेशभूषा में ड्रेस कोड के साथ सम्मिलित हुए। जो की काफी आकर्षक का केंद्र रहे दल के सदस्यों ने बड़े ही सुंदर तरीके से भगोरिया नृत्य दल की प्रस्तुति दे रहे थे।
विभिन्न मंचों से हुआ स्वागत
मेले में भाजपा के मंच से मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अशोक जाट, जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल, शिक्षा समिति प्रतिनिधि डॉक्टर महेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर, जनपद सदस्य पवन कुशवाह,निखिल ग्वाल, विनोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कांतिलाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कामदार, भॊजपाल ठाकुर, पंडित हेमदास बैरागी, सरपंच मोहन डावर, उपसरपंच राकेश कुशवाह
कांग्रेस के मंच से पूर्व विधायक पांचिलाल मेड़ा, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पीयूष ग्वाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद इंदुरकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतु मालीवाड़,सुखराम मकवाना, प्रकाश फौजदार, संदीप यादव, कुणाल सोलंकी, देवेंद्र पाटीदार, मेहताब कटारे, बाबू सिंह कछवाया, पप्पू बाबर, रमेश ठाकुर, नितिन जैन आदि मौजूद थे।
जनजाति विकास मंच से जनजाति विकास मंच के नालछा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मावी उपाध्यक्ष दिलीप गिरवाल, कैलाश कटारे, जयश के मंच से जनपद सदस्य भानु सिंह गिरवाल, जनपद सदस्य गोकुल गिरवाल,करण सिंगारे, आदी के द्वारा सभी नृत्य दलों का स्वागत कर सम्मानित किया गया।
50 से अधिक स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एसडीओपी मोनिका सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी राहुल चौहान के द्वारा 50 अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी भी रखी गई। तीन पुलिस थानों के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन