Rajendra Devray / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 210
नकबजनी के मामले में दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एंव गजेन्द्र सिह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में दीपक कुमार उ.नि थानाधिकारी पुलिस थाना रंठाजना की टीम द्वारा नकबजनी करने के मामले में दो अभियुक्ता सहित दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। घटना का विवरणः- दिनांक 2103 2025 को प्रार्थी चंदु पिता श्यामलाल कीर निवासी कनोरा पुलिस थाना रठांजना जिला प्रतापगढ ने एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 21.03.2025 को मैं मेरे परिवारजन के साथ खेत पर कार्य करने गया था। पीछे से अज्ञात चोर ने मेरे मकान का ताला तोडकर करीब सात किलो अफीम चांदी के दो कन्दोरे वजन करीब 1 किलोग्राम चांदी की सटा वजन करीब 1 किलो सोने का टडा दो तोला सोने की बालिया चुरा कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर थाना रठांजना पर प्रकरण संख्या 44/2025 धारा 331 (3), 305 ए बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः घटना के संबंध में थानाधिकारी रठांजना द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदिग्धों से पुछताछ तथा अज्ञात मुल्जिमानो की तलाश की जा रही थी। दिनांक 23.03. 2025 को जरिये मुखबीर सुचना मिली की चंदु पिता श्यामलाल कनोरा के घर पर चोरी करने में उसका पडोसी नन्दकिशोर शर्मा हो सकता है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नन्दकिशोर शर्मा की तलाश कर डिटेन किया जाकर पुछताछ की गई तो नन्दकिशोर शर्मा ने अपनी पत्नि मधु व प्रार्थी चन्दु की सगी बहिन सुमन व उसके पति जितेन्द्र के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुमन जितेन्द्र व मधु की तलाश की जाकर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन