: अंजड़ मुख्यमंत्री अधो संरचना योजना के अंतर्गत लगभग 75 लाख के निर्माण का भूमि पूजन संपन्न बस स्टैंड से सोसाड़ नदी के दोनों तरफ रोड पर सीसी रोड निर्माण एवं पेवर लगाए जाएंगे
Rajendra Devray
/
Mon, Feb 10, 2025
/
Post views : 243
अंजड़ मुख्यमंत्री अधो संरचना योजना के अंतर्गत लगभग 75 लाख के निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
अंजड़ स्थानीय बस स्टैंड से सोसाड नदी पुल तक मुख्यमंत्री अधो संरचना योजना के अंतर्गत सड़क के दोनों और सीसी रोड निर्माण एवं पेवर लगाने के कार्य का आज भूमि पूजन नगर पालिका के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती सीएमओ मायाराम सोलंकी इंजीनियर दिनेश पटेल भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजा चौहान समस्त पार्षदों की उपस्थिति में संपन्न हुआ यह
उपरोक्त निर्माण बस स्टैंड से सोसाडा नदी के पुल तक होगा जिसमें सड़क के दोनों ओर 9 फिट सीसी रोड के अलावा दोनों ओर पेवर निर्माण किया जाएगा इसको लेकर इंजीनियर दिनेश पटेल ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री अधो संरचना योजना के अंतर्गत 75 लख रुपए की लागत से यह निर्माण का आज भूमि पूजन किया गया हे निर्माण कार्य में आने वाले सारे अतिक्रमण को हटाने के लिए तीन दिवस का नोटिस दिया जाएगा इस अवसर पर अंदर नगर परिषद के पार्षद मनोज शर्मा, प्रवीण पाटीदार ,वीरेंद्र डाबर, सुरेंद्र भाई गहलोत, श्याम भाई बर्डे ,राजू भाई मंडलोई, सहित समस्त पार्षदों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य नागरिकों भूमि पूजन में उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी नगर परिषद के दिनेश पटेल ने दी