Rajendra Devray / Sat, Mar 15, 2025 / Post views : 220

व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र संयोजक (मध्य व पश्चिम) विनय दीक्षित "पंच परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन" विषय पर अपने सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
वही सेवानिवृत्त स्वास्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी पण्डित विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहेंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास करेंगे।
यह हो रही तैयारी:-
व्याख्यानमाला समिति ने बताया कि आयोजन में नगर सहित आस-पास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से लगभग 1200 से 1500 की संख्या में श्रोता पहुचेंगे। इस हेतु स्कूल मैदान में 90 बाय 120 लगभग 11 हजार स्क्वेयर फिट पर टेंट लगाया जा रहा है जिसमे करीब 1200 से अधिक कुर्सियां लगवाई जा रही है जिसमे महिलाओं की बैठक व्यवस्था अलग से रहेगी।
वही 16 बाय 23 का मंच बनाया जा रहा है जिस पर अतिथि विराजमान रहेंगे।
साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी भी लगाई जा रही जिसमे व्याख्यानमाला का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु पास ही मैदान में की गई तथा पूरे पांडाल को भगवा ध्वजों से सजाया गया है।
घर-घर जाकर किया सम्पर्क:-
आयोजन को सफल बनाने हेतु व आमजनो में जनजागृति लाने हेतु समिति सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया साथ ही नगर के सभी समाज प्रमुखों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को भी निमंत्रण दिया गया।
स्वामी विवेकानन्द व्याख्यानमाला समिति ने श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में आने का आव्हान किया है।
फोटो:- आयोजन स्थल पर टेंट लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन