Rajendra Devray / Sat, May 31, 2025 / Post views : 219
*
मध्यप्रदेश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 29 से 31 मई 2025 तक "जनकल्याणी पर्व" का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पर्व के अंतर्गत जिला बड़वानी पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल की जा रही है।
इसी कड़ी में, ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना खेतिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
दिनांक 25.05.2025 को एक फरियादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट थाना खेतिया में दर्ज कराई गई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 101/2025, धारा 137(2), भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत ऐसे मामलों की शीघ्रता से जांच हेतु निर्देशित किया गया था। एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने लगातार प्रयास करते हुए सायबर सेल की सहायता से बालिका को दिनांक 30.05.2025 को थाना पाटी के बोकराटा से ढूंढ कर दस्तयाब किया।
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश सउनि. विक्रमसिंह किराडे प्रआर. 396 विकास सेन आर. 471 शिवराज मण्डलोई आर. 576 हेमन्त कुशवाह आर. 131 विजय भवेल म.आर. 31 रेलम जमरा उनि. रितेश खत्री (प्रभारी – सायबर सेल बड़वानी) प्रआर. 180 योगेश पाटील (सायबर सेल बड़वानी) की विशेष भूमिका रही।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन